रायपुर
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज राजधानी रायपुर के शंकर नगर में एचडीएफसी बैंक की नई शाखा का उद्घाटन किया। उन्होंने बैंक के अधिकारियों और खाताधारकों को बधाई देते हुए कहा कि एचडीएफसी बैंक ने कम समय में ही अपनी सेवाओं से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति हासिल की है। किसी संस्थान के उत्कृष्ट प्रदर्शन में टीम-वर्क की अहम भूमिका होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एचडीएफसी बैंक के अधिकारी और कर्मचारी अपनी बेहतर टीम-वर्क से रायपुरवासियों को अच्छी सेवाएं प्रदान करेंगे।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने विश्वास जताया कि एचडीएफसी बैंक से बैंकिंग सेवाओं की जरूरत वाली योजनाओं में राज्य सरकार और हितग्राहियों को पूर्ण सहयोग मिलेगा। बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख श्री इकबाल सिंह ने उद्घाटन कार्यक्रम में एचडीएफसी बैंक के पिछले 30 वर्षों के सफर की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शंकर नगर की यह नई शाखा छत्तीसगढ़ में बैंक की 204वीं और रायपुर शहर की 30वीं शाखा है। बैंक के सर्किल प्रमुख श्री दीपक अग्रवाल, श्री विकास गोयल, श्री सुबीर बनर्जी और शाखा प्रबंधक श्री रवीश शाह भी उद्घाटन के मौके पर मौजूद थे।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान