भोपाल
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा उज्जैन से बाबा महाकाल जी के दर्शन एवं पूजा अर्चना के बाद मंदसौर के लिए रवाना हुए। देवड़ा का जावरा में अभूतपूर्व स्वागत हुआ। उन्होंने स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लिया।
देवड़ा ने कहा कि प्रदेश में हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास की नई ऊंचाईयों को छू रहा है।
देवड़ा का रास्ते में गाँव-गाँव उत्साहपूर्वक स्वागत हुआ। उपमुख्यमंत्री देवड़ा गृह जिलें मंदसौर में प्रवेश कर सबसे पहले भगवान पशुपति नाथ जी के मंदिर पहुँचे और प्रदेश की समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की। उपमुख्यमंत्री बनने पर पहली बार आज देवड़ा गृह नगर मंदसौर पहुँचे। विभिन्न मार्गों पर स्वागत द्वार बनाये गये थे। नागरिकों में भारी उत्साह था। जगह-जगह स्वागत पोस्टर लगाये गये। मंदसौर शहर के नागरिकों में ऊर्जा एवं उत्साह से भरपूर है। देवड़ा के स्वागत में उन्होंने रास्ते में फूलों की वर्षा की।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू