भोपाल
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय वल्लभ भवन में रीवा में एमएपीआरडीसी के सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति की वृहद् समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने प्राथमिकता के साथ गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री ने एनएच-30 के रीवा बाईपास खंड के फ़ोर-लेन का कार्य, एनएच-39 के सीधी-सिंगरौली सेक्शन के शेष कार्य और एसएच-57 रीवा-शहडोल से टेटका मोड़ खंड के 2-लेन कार्य की प्रगति की समीक्षा की।
गोविन्दगढ़ से बधवार मार्ग का होगा उन्नयन
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सीधी-सिंगरौली मार्ग में गोपद पुल और एप्रोच रोड के कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिये। इससे कनेक्टिविटी पूर्ण हो और आवागमन चालू हो सके। उन्होंने एसएच-57 कार्य में गोविन्दगढ़ से बधवार मार्ग के उन्नयन कार्य को शामिल करने के निर्देश दिये। बैठक में टेक्निकल एडवाइज़र, एमपीआरडीसी अखिलेश अग्रवाल, मुख्य अभियंता आरपी सिंह, सुनील जैन, बीएस मीना सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान