रायपुर
राजधानी रायपुर में डिप्टी कमिश्नर के बेटे पर युवती ने गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने इसकी शिकायत टीकरापारा थाने में की है. पीड़िता के मुताबिक, डिप्टी कमिश्नर के बेटे ने कई बार उसे प्रपोज किया. मना करने पर उसने पुरानी फोटो एडिट कर अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है.
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शिकायत की जानकारी मिलते ही आरोपी युवक की डिप्टी कमीश्नर मां और प्रिंसिपल पिता ने पीड़िता से माफी मांगी थी. आरोपी के परिजनों ने कहा था कि उनका बेटा साइको है और आए दिन उसकी हरकतों से वे लोग परेशान रहते हैं. फिलहाल, पीड़ित युवती ने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है. पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई है कि आरोपी युवक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय