इंदौर
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) ने अगले सात दिनों के भीतर कई पाठ्यक्रम के रिव्यू रिजल्ट जारी कर सकता है। यूजी-पीजी कोर्स के दर्जनभर रिव्यू को लेकर इन दिनों मूल्यांकन केंद्र और कम्प्यूटर सेंटर पर काम चल रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन रिव्यू के साथ ही अलग-अलग पाठ्यक्रम के महीनों से रुके परीक्षा परिणाम भी बना रहा है। ताकि इन सारे रिजल्ट को एक साथ घोषित किया जा सके। अधिकारियों के मुताबिक ये रिजल्ट आने के बाद एटीकेटी और पूरक परीक्षा होगी।
बीए, बीकाम, बीएससी फर्स्ट ईयर के रिव्यू रिजल्ट आना बाकी है। करीब आठ हजार छात्र-छात्राएं रिजल्ट का इंतजार करने में लगे है। जबकि एमए-एमएससी दूसरे और चौथे सेमेस्टर के सात अलग-अलग विषयों के रिव्यू रिजल्ट चार महीने से अटके है। अधिकांश रिजल्ट का काम अंतिम चरणों में चल रहा है। विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को मूल्यांकन केंद्र और कम्प्यूटर सेंटर के अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें रिजल्ट से जुड़ी प्रक्रिया की समीक्षा हुई।
कुलपति डा. रेणु जैन ने आठ से दस जनवरी के बीच दर्जनभर रिजल्ट देने को लेकर डेडलाइन दी, क्योंकि यूजी फर्स्ट ईयर की पूरक और विशेष परीक्षा 19 जनवरी से रखी है। सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी रिव्यू के लिए आवेदन कर रखा है। विश्वविद्यालय ने फर्स्ट ईयर के रिजल्ट जारी करने के तीन दिन तक पूरक परीक्षा का फार्म भरने की विद्यार्थियों को छूट दी है। अधिकारियों ने कहा कि 29 दिसंबर को 15 विभिन्न पाठ्यक्रम के रिव्यू रिजल्ट निकाले है।
फरवरी तक करना है मूल्यांकन
दिसंबर से लेकर जनवरी के बीच विश्वविद्यालय ने 30 पाठ्यक्रम की परीक्षाएं रखी है। दिसंबर एमए, एमकाम, एमएससी, एमबीए की तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा होगी। जनवरी में पीजी फर्स्ट सेमेस्टर, स्नातक प्रथम वर्ष की पूरक व विशेष परीक्षा करवाई जाएगी। विश्वविद्यालय ने तारीख जारी कर दी है। अधिकारियों ने मूल्यांकन केंद्र को फरवरी तक मूल्यांकन करना है। इसके लिए कापी जांचने वालों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू