देवास
देवास जिले की पुलिस ने चोरी हुए व गुमे 120 मोबाइल फोन साइबर सेल टीम की मेहनत से खोज निकाले हैं। इनकी कीमत करीब 24 लाख रुपए के आसपास बताई जा रही है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में इन मोबाइल फोन को उनके मालिकों को देने की शुरुआत की गई।
मोबाइल फोन गुमने, चोरी होने के बाद अधिकांश लोग फोन मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे, ऐसे में जब उनके पास देवास पुलिस अधीक्षक कार्यालय से सूचना आई और फोन देने के लिए बुलाया गया तो उनके चेहरे खिल उठे।
एएसपी भदौरिया के अनुसार विशेष अभियान चलाकर कई माह की मेहतन से यह सफलता मिली है। पूर्व में भी पुलिस गुमे व चोरी हुए मोबाइल ढूंढकर मालिकों को सौंपने का कार्य कर चुकी है।
सराहनीय योगदान:- सायबर सेल प्रभारी पवन यादव, प्रआर शिवप्रताप सिंह सेंगर, प्रआर. सचिन चौहान, प्रआर. गीतिका कानूनगो, प्रआर. सजंय शर्मा, प्रआर. मुर्तजा कर्नल एवं आरक्षक योगेश कदम का विशेष योगदान रहा।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू