धार
भारतीय जनता पार्टी धार नगर केसरीमल सेनापति मंडल की मंडल कार्यसमिति बैठक भाजपा कार्यालय धार पर संपन्न हुई, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार अपने 9 वर्ष पूर्ण कर रही है इस अवसर पर 30 मई से 30 जून 2023 तक अपने मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ पर कार्यक्रम आयोजित कर विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा । भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प पूर्व विधायक करणसिंह पवार ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब, शोषित और वंचितों के कल्याण हेतु समर्पित सरकार है, आज देश का गौरव विश्व पटल पर लगातार बढ़ रहा है, हमारा देश एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है, विशेष जनसंपर्क अभियान के मंडल प्रभारी मुख्य वक्ता भाजपा नेता रवि पाठक ने कहा कि भाजपा कि केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने साहसिक निर्णय और सुदृढ़ नेतृत्व से जनमानस की अपेक्षाओ को पूरा कर हम संकल्प से सिद्धि की ओर बड़ रहे हैं, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के विकास कार्यों, ऐतिहासिक उपलब्धियों को लेकर बूथ स्तर पर व्यापक अभियान चलाकर जन जन तक पहुंचाने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया ।
विशेष जनसंपर्क अभियान के जिला प्रभारी और भाजपा जिला महामंत्री सन्नी रिन ने बैठक को संबोधित करते हुए 1 माह के कार्यक्रमों को विस्तार से बताया उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार इस अभियान में लोकसभा स्तर पर 1000 विशिष्ट हस्तियों का सम्मान सहित लोकसभा स्तर पर जनसभा, प्रेस वार्ता, प्रबुद्धजन सम्मेलन, व्यापारी सम्मेलन, विकास तीर्थ सम्मेलन, कार्यकर्ताओं के साथ समरसता भोज व परिचर्चा, संयुक्त मोर्चा सम्मेलन, लाभार्थी सम्मेलन, 21 जून योग दिवस, 23 जून डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस व 20 से 30 जून तक भाजपा कार्यकर्ताओं का घर घर संपर्क इत्यादि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।
भाजपा मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर ने बताया कि मंडल कार्यसमिति बैठक में विशेष जनसंपर्क अभियान हेतु कार्ययोजना तैयार की गई, राठौर ने कहा कि अगले चरण में मंडल के शक्ति केंद्र और बूथों की बैठक संपन्न होगी जिसके अंतर्गत मंडल में व्यापक जनसंपर्क चलाकर समाज के विभिन्न वर्गो और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संपर्क कर बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसमें भाजपा सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा ।
बैठक में पूर्व नपाध्यक्ष ममता जोशी व भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी आशीष गोयल मंचासीन थे । बैठक शुभारंभ पर संगठन गीत नवदीपसिंह चौहान, अन्कित भावसार ने ,अतिथि स्वागत नगर महामंत्री पुरुषोत्तम चौहान, नगर उपाध्यक्ष सोनिया राठौर, हेमेंद्र बोरदीया, विपुल चोपडा, नगर मंत्री अंकित जैन, राजेंद्र राठौर, सीमा पाल ने किया कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री राजेश डाबी और आभार नगर मंत्री अल्पना जोशी ने माना ।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू