धार
श्री गुरु सिंह सभा सचखंड दरबार हटवाड़ा गुरुद्वारा मैं दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह साहेब जी का प्रकाश पर्व बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया इसमें प्रमुख रूप से उज्जैन से आए ज्ञानी दिलप्रीत सिंह निष्काम जत्था कीर्तन दरबार द्वारा श्री गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया संगत में से बीबी सतनाम कोर सरदार गुरजीत सिंह डंग ने राजन के राजा महाराजा का शब्द कीर्तन व सतवीर सिंह कपूर शब्द कीर्तन से संगत का मन मोह लिया इसके पश्चात गुरु का अटूट लंगर का आयोजन हुआ रात्रि में बच्चों द्वारा कविता पाठ का आयोजन किया गया कमेटी के अध्यक्ष कुलवंत सिंह डंग उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह डंग सचिव कुलदीप सिंह डंग कोषाध्यक्ष टोनी कपूर संरक्षक सुरेंद्र सिंह बग्गा जसवीर सिंह होरा द्वारा बच्चों को पुरस्कार बांटे गए प्रभात फेरी नगर कीर्तन लंगर की सेवा पाठ साहेब की सेवा निशान साहिब की सेवा कमेटी के सदस्यों ने सरोपा गले में डाल कर सम्मान किया इस अवसर पर रात को 1: 40 पर श्री गुरु गोविंद सिंह साहब जी का जन्म उत्सव शब्द कीर्तन आरती गा कर जन्म उत्सव मनाया तत्पश्चात गुरु प्रसाद का वितरण किया गया उक्त जानकारी सचिव कुलदीप सिंह डंग ने दी

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान