धार
इंटेक विरासत शिक्षा एवं संचार प्रभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय हैरीटेज क्वीज में धार शासकीय उत्कृष्ठ विद्यालय के कक्षा 7 के छात्र विकास रामचन्द्र जायसवाल व देवेंद्र अम्बाराम अलावा ने सर्वोच्च अंक पाकर राज्यस्तरीय क्वीज जीत ली है। यह टीम अब दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय हैरीटेज क्वीज में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। छात्रों की इस उपलब्धि पर एक्सीलेंस हैरिटेज क्लब के प्रभारी अधिकारी शिक्षक श्याम शर्मा सर, इंटेक धार चैप्टर के संयोजक डॉ दीपेंद्र शर्मा व प्रभारी प्राचार्या अमिता वाचपेयी ने बधाई दी व राष्ट्रीय क्वीज के लिए शुभकामनाएं दी है। राज्यस्तरीय क्वीज में कटनी, दतिया, मुरैना, भोपाल की टीमों ने भी सहभागिता की थी। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राकी मक्कड़ ने दी।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान