लखनऊ
मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के दामाद का निधन हो गया है. इसकी जानकारी खुद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दी है. उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर बताया कि उनके बड़े दामाद राजा रत्नाकर सिंह रामनगर का देहांत हो गया है. अंतिम संस्कार के लिए वह लखनऊ पहुंचे हैं.
दिग्विजय सिंह ने पोस्ट में लिखा, 'कल रात मेरे बड़े दामाद राजा रत्नाकर सिंह रामनगर का दुखद देहांत हो गया. 61 वर्ष के रत्नाकर लगभग एक साल से कैंसर से पीड़ित थे. उनके अंतिम संस्कार के लिए मैं लखनऊ में हूं. इस दुख की घड़ी में चुनाव प्रचार को विराम देकर मैं मेरी बेटी मृणालिनी और परिवारवालों के साथ हूं. ईश्वर रत्नाकर को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें!
ओम शांति.'

More Stories
स्थानांतरण और सार्थक ऐप से अनिवार्य उपस्थिति का विरोध तेज, पशुपालन कर्मचारियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया