नई दिल्ली
भारत में डेनमार्क के राजनयिक फ्रेडी स्वेन ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म 'एक्स' पर एक ऐसा वीडियो साझा किया जो कुछ ही देर में वायरल हो गया. इस वीडियो में दूतावास की इमारत के बाहर कूड़े का ढेर दिख रहा है. इस वीडियो में स्वेन बताते हैं कि वो भारत की राजधानी दिल्ली में मौजूद हैं और यहां की एक सड़क कूड़े से भरी हुई है. ये रोड दिल्ली में डेनमार्क और ग्रीस के दूतावासों के बीच स्थित है.
वीडियो में डेनिश राजनयिक सड़के किनारे खड़े हैं जिसकी दाईं तरफ डेनमार्क दूतावास की दीवार है. फ्रेडी स्वेन ने कचरे से भरी सड़क दिखाते हुए कहा, "प्यारी और हरी-भरी नई दिल्ली में आपका स्वागत है. यहां हमारा डेनिश दूतावास है और उस तरफ हमारा यूनानी दूतावास है. यह एक सर्विस लेन हुआ करती थी, लेकिन आप देख रहे हैं कि ये कूड़े से भरी है. लोग यहां आते हैं और उनके मन में जो भी आता है वो करते हैं.'
वायरल हुई पोस्ट
स्वेन कहते हैं कि उन्हें उम्मीद है कि कोई इस पर कार्रवाई करेगा. इस पोस्ट में उन्होंने डेनमार्क दूतावास, दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय और उपराज्यपाल कार्यालय के X अकाउंट्स को टैग किया. स्वेन आगे कहते हैं, 'बस अब सिर्फ अच्छी-अच्छी बातें ही मत कीजिए, कोई कदम भी उठाइए.' उनकी यह पोस्ट जल्द ही वायरल हो गई.
एनडीएमसी ने लिया एक्शन
वीडियो सामने आते ही नई दिल्ली नगरपालिका (एनडीएमसी) सक्रिय हुई और उसने तुरंत उस एरिया को पूरा साफ किया. इसके बाद डेनमार्क के राजनयिक ने कूड़ा हटाने और सफाई करने के लिए एनडीएमसी को धन्यवाद देते हुए उसके कर्मचारियों को होरी बताया.

More Stories
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल