खजुराहो
विश्व धरोहर नगरी खजुराहो की प्रसिद्ध समाज सेविका मयंका गौतम को राज्य सचिवालय राज भवन द्वारा जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर में प्रबंध मण्डल सदस्य नामांकित किया गया है। इस संबंध में राजभवन, भोपाल से दिनांक 6 नवम्बर 2024 गजट में नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जानकारी अनुसार जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय अधिनियम, की धारा 25 (1) (5) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, माननीय कुलाधिपति जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के प्रबंध मण्डल में मयंका गौतम को अधिसूचना जारी होने की दिनांक से 03 वर्ष की कालावधि के लिये सदस्य नामांकित किया है।इनके सदस्य बनते ही इनके शुभ चिंतक के द्वारा बधाईयों का सिल सिला जारी है,

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान