October 20, 2026

महू में संभागीय खाद्य उड़ानदस्ता की कार्यवाही, जाँच हेतु लिए नमूने, 417 kg की खाद्य सामग्री जप्त

 महू
  मिलावटखोरों  के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा संपूर्ण मध्य प्रदेश में संभागीय स्तर पर संभागीय खाद्य उड़न दस्ता का गठन किया गया है, जिसमें गुरुवार को इंदौर संभागीय खाद्य उड़न दस्ते द्वारा  जिला कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर  गौरव बैनल, अपर कलेक्टर एवं विनोद राठौर एस डी एम महू के मार्गदर्शन मे राजस्व विभाग महू के अमले के साथ महू तहसील क्षेत्र मे आकस्मिक जाँच कार्यवाही की गई।

 दल द्वारा  डोंगर गांव तहसील महू स्थित कल्लू मसाले वाले की मसाला निर्माण इकाई पर कार्यवाही करते हुए, मिर्ची पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर एवं गरम मसाला के कुल 6 नमूने लिए गए तथा मिर्च पाउडर एवं धनिया पाउडर जिनकी कुल मात्रा 417 किलोग्राम एवं कुल कीमत 122320 रूपये है को जप्त किया गया है। प्रतिष्ठान में कमियां पाए जाने पर नोटिस जारी किया जा रहा है। दल द्वारा एक अन्य कार्रवाई में मयंक ट्रेडर्स महू पर उपस्थित होकर खाद्य तेल के दो नमूने लिए गए ।

 उपरोक्त अनुसार  लिए गए सभी नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल की ओर भेजा जा रहा है, जिनकी विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्ति उपरांत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई संपन्न की जावेगी।दल प्रभारी एच. एल. अवास्या, खाद्य सुरक्षा अधिकारी के निर्देशन में रामगोपाल मौटा, अवशेष अग्रवाल  एवं शरद चंद्र साहू खाद्य सुरक्षा अधिकारी कार्रवाई में उपस्थित थे।

You may have missed