लखनऊ
कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिव कुमार ने कहा कि चुनाव में इंडिया गठबंधन 300 सीटें मिलेंगी। प्रधानमंत्री का चुनाव गठबंधन के सांसद करेंगे। वह गुरुवार को लखनऊ में मॉल एवेन्यू स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में विश्वास करती है। चुनाव के बाद गठबंधन के सभी सहयोगी दल एक साथ बैठकर फैसला लेंगे।
उन्होंने यूपीए सरकार के समय डॉ. मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री चुने जाने की प्रक्रिया का जिक्र भी किया। शिव कुमार ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के कहने पर कर्नाटक में गारंटी कार्ड साइन करके जनता को दिया गया था। कर्नाटक में सरकार बनते ही सभी गारंटी लागू कर दी गई। कर्नाटक में 10 किलोग्राम राशन पहले से दिया जा रहा है। अब इसे पूरे देश में देने की गारंटी कांग्रेस ने दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के लिए मुस्लिम आरक्षण का मुद्दा उठा रहे हैं। वह जान गए हैं कि भाजपा चुनाव में मैजिक नंबर नहीं पाने जा रही है। देश की प्रगति, भलाई और शांति के लिए इंडिया गठबंधन की सरकार जरूरी है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान