दतिया.
भारतीय जनता पार्टी के गाँव चलो अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा शनिवार को दतिया के बडौनी स्थित गोविंदपुर गाँव पहुंचे। डॉ मिश्रा कार्यकर्ताओ के साथ रात्रि विश्राम भी किया। डॉ. मिश्रा के पहुँचने पर ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अभियान के तहत पार्टी के सभी नेता गांवों में रात्रि विश्राम कर रहे है।
डॉ. मिश्रा गाँव के मंदिर में आयोजित सुंदरकांड में शामिल हुए। डॉ. मिश्रा कार्यकर्ताओ व ग्रामीणों के साथ गाँव मे स्वच्छता अभियान चलाया तथा वृक्षारोपण कर दीवार लेखन किया। शाम को गाँव मे जनचौपाल का आयोजन किया गया। जनचौपाल में डॉ मिश्रा ने ग्रामीणों को केंद्र की मोदी सरकार की जनहितैषी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही है। जिससे आमजन को फायदा मिला है। डॉ. मिश्रा बूथ समिति की बैठक में भी शामिल हुए। तत्पश्चात रात्रि भोजन पन्ना प्रमुख उमाशंकर आदिवासी के निवास पर किया। डॉ मिश्रा ने रात्रि विश्राम प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही मेहरवाल कुशवाह के निवास पर किया।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान