October 19, 2026

डॉ. वीरेंद्र कुमार ने निरस्त की सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्ति: हाल ही में बनाए गए थे 130 से ज्यादा प्रतिनिधि, विरोध के बाद हटाया

 खजुराहो
छतरपुर। टीकमगढ़ लोकसभा सीट के सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री डॉ वीरेन्द्र कुमार के द्वारा छतरपुर कलेक्टर को एक पत्र लिखकर जिले की विभिन्न विभागों में बनाए गए सांसद प्रतिनिधियों को आगामी आदेश तक के लिए हटा दिया गया है। गौरतलब हो कि सांसद वीरेन्द्र कुमार ने छतरपुर एवं टीकमगढ़ जिले में लगभग 130 सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किए थे। इन सांसद प्रतिनिधियों को लेकर भाजपा के विधायकों द्वारा विरोध किया गया था। जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी में अच्छा खासा बवाल मचा हुआ था और एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा था।

वीरेन्द्र कुमार के द्वारा दिनांक 23 दिसंबर 2024 को एक पत्र छतरपुर कलेक्टर को लिखा है जिसमें उन्होंने सभी सांसद प्रतिनिधियों को हटा दिया है। जिसके चलते पूरे जिले में भाजपा की  गुटबाजी खुलकर उभरकर आई है। सांसद प्रतिनिधियों के बनने के बाद भाजपा विधायकों का विरोध होने का यह मामला भाजपा के हाईकमान नेताओं के पास  पहुंचा और उसके बाद वीरेन्द्र कुमार के द्वारा यह निर्णय लिया गया है। अब जो प्रतिनिधि बनाए गए थे उनके मंसूबों पर पानी फिर गया है और उन्होंने जो नेमप्लेट गाडिय़ों में लगाई थी अब उन गाडिय़ों से सांसद प्रतिनिधि की नेम प्लेट हटवाना पड़ेगी।

You may have missed