जगदलपुर.
जगदलपुर में कलेक्ट्रेट मार्ग में बीती रात एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। इस घटना में सड़क पर चल रहे लोगों से लेकर कार चालक सभी सुरक्षित हैं। किसी को कोई चोट नहीं आई है। घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस के साथ यातायात विभाग के आला अधिकारी मौके पर आ पहुंचे, जिसके बाद सड़क पर बैरिकेड लगा दिया। जिसके बाद कार को वहां से हटाया गया।
मामले के बारे में आसपास के लोगों ने बताया कि मंगलवार की रात को गीदम रोड की ओर से एक लाल रंग की कार लाल चर्च की ओर जा रही थी। इसी दौरान कोर्ट को जैसे पार कर आगे बढ़ी कि अचानक से चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद सड़क पर लगे डिवाइडर को टकराते हुए कार पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के चारों पहिया ऊपर हो गए। घटना के तत्काल बाद आसपास के लोगों ने कार चालक को बाहर निकाला और साथ की इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैरिकड लगा कार को वहां से हटाया।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय