डिंडौरी
नमो ड्रोन दीदी कार्यक्रम के तहत कमला यादव दीदी को दिल्ली से आयोजित कार्यक्रम में डिंडौरी जिले की ड्रोन दीदी का प्रमाण पत्र भोपाल में वर्चुअली आयोजित कार्यक्रम के तहत प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअली जुडे़। कार्यक्रम का समापन 11 मार्च को हुआ।
भोपाल में एक साथ 102 महिलाएँ उवर्रक व कीटनाशकों के छिड़काव के लिए एक साथ ड्रोन उड़ाया। 102 महिलाओं में से कमला यादव दीदी निवासी हर्रा टोला अलोनी ब्लॉक अमरपुर, डिण्डोरी जिले का प्रतिनिधित्व किया।
कमला दीदी ने जनवरी 2024 में इंदौर के सोरिंग एयरोटेक प्राइवेट लिमिटेड संस्था के सहयोग से ड्रोन उड़ाने की प्रशिक्षण प्राप्त किया है। कमला दीदी जय माँ भवानी स्व सहायता समूह की सदस्य हैं तथा गत 15 वर्षों से कृषि क्षेत्र में उन्नत कार्य कर रही हैं। उनके द्वारा जैविक कृषि को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसके तहत दीदी मटका खाद, वर्मीकम्पोस्ट का प्रयोग उवर्रक के लिए करती हैं और अन्य दीदीयों को भी कृषि कार्य में सहयोग देती हैं।
कार्यक्रम के तहत कमला यादव को ड्रोन चलाने के लिए प्रशिक्षित होने के बाद प्रमाण पत्र हुआ और ड्रोन का स्वामित्व आगामी दिनों में प्राप्त होगा।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू