October 20, 2026

सीधी के एक गांव में समस्याओं के कारण, गांववालों ने वोटिंग में शामिल होने से इंकार किया

सीधी
 देश के कई हिस्सों में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग हो रही है। मध्य प्रदेश की सीधी लोकसभा सीट पर भी सुबह से वोटिंग हो रही है। लेकिन जिले के एक गांव में नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों के साथ सरपंच ने भी मतदान का बहिष्कार कर दिया है।

कई बार की है शिकायत

जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम मेडरा स्थित है। जहां आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने की वजह से यहां नेटवर्क की समस्या करीब 30 सालों से भी ज्यादा की है। कभी भी यहां मोबाइल का नेटवर्क नहीं आता है। सरपंच के साथ ग्रामीणों ने कई बार जिला पंचायत प्रशासन और कलेक्टर को आवेदन भी दिया लेकिन उसके बाद भी कोई भी सुनवाई नहीं हुई।

आखिरकार ग्रामीणों ने आज शुक्रवार के दिन ही मतदान के समय मतदान का बहिष्कार कर दिया। उन्होंने कहा अगर हमें नेटवर्क की समस्या से निजात नहीं देंगे तो हम वोट ही नहीं डालेंगे। हम ऐसे लोगों को क्यों चुनें जो हमारी समस्या का समाधान कर ही नहीं पाते हैं। इस पूरे मामले को लेकर सीधी कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने भी यह पुष्टि करते हुए कहा है कि ग्राम मेडरा मे कुछ अपरिहार्य कारणों की वजह से वोटिंग रोकी गई है। प्रशासन की टीम वहां पहुंच गई है और लोगों से लगातार बातचीत चल रही है। जल्दी ही वोटिंग शुरू कर दी जाएगी।

You may have missed