भोपाल
पिछले दो दिनों से सूरज के तल्ख़ तेवर के कारण शहरवासियों को सुबह से रात तक गर्मी से परेशान होना पड़ रहा है। दिन में जहां तेज धूप के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। वहीं रात में लोग चैन की नींद के लिए कूलर, पंखे और एसी भी अब चलाने लगे हैं। पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 40.2 डिग्री दर्ज किया गया।
शहर में आसमान में बादल न होने कारण तेज धूप के कारण गर्मी का असर दिखाई दिया और सुबह नौ बजे तक ही तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य दो डिग्री अधिक 23.6 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह दृश्यता सात किलोमीटर रही, वहीं आर्द्रता 29 प्रतिशत दर्ज की गई।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक़, उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिम विक्षोभ और द्रोणिका के असर से इंदौर में अगले दो से तीन दिन में बादल छाने के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। इससे शहरवासियों को तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
शुक्रवार को 41 डिग्री पहुंच सकता है पारा
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, शुक्रवार को दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। दिन का पारा 41 डिग्री तक जा सकता है। दिन में गर्मी का असर बरकरार रहेगा।

More Stories
स्थानांतरण और सार्थक ऐप से अनिवार्य उपस्थिति का विरोध तेज, पशुपालन कर्मचारियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
रसूखदारों और भ्रष्ट तंत्र की मिलीभगत का पर्याय सिद्धांता हॉस्पिटल
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक