जगदलपुर.
जगदलपुर शहर के आमागुड़ा, कुम्हारपारा, पथरागुड़ा के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों आड़ावाल, सेमरा, करकापाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि यह भूकंप रात 8 बजकर 5 मिनट पर आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने मैन्युअल तरीके से गणना करके बताया कि जगदलपुर से 2 किमी दूर उत्तर पूर्व में 5 किमी गहराई पर 2.6 तीव्रता का भूकंप आया है।
इसके बाद मोहल्ले में रहने वाले लोग डर के चलते घर से बाहर आकर खड़े हो गए। मौसम विभाग के मौसम वैज्ञनिक एचपी चंद्रा ने बताया कि बुधवार की दोपहर हैदराबाद से 30 किमी दूर 1 बजकर 30 मिनट में तेलंगाना में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जबकि यह 2.6 की रफ्तार से आया हुआ था। अभी जगदलपुर में आये भूकंप के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। जब इसकी जांच की जाएगी तो पूरी जानकारी उपलब्ध की जाएगी।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय