झज्जर
हरियाणा के झज्जर इलाके में शनिवार शाम करीब चार बजे भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप आने से लोग घर से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि शनिवार को हरियाणा के झज्जर में 2.3 तीव्रता का भूकंप आया। एनसीएस ने बताया कि भूकंप का केंद्र अक्षांश 28.70 उत्तर और देशांतर 76.66 पूर्व तथा 5 किलोमीटर की गहराई पर मौजूद था।
हिमाचल में भी महसूस हुआ भूकंप
फिलहाल भूकंप की वजह से किसी तरह के नुकसान का आकलन नहीं किया गया है। इससे पहले बीते शुक्रवार हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भी भूकंप आया था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप दोपहर 3 बजकर 39 मिनट पर आया। वहीं, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.0 आंकी गई थी। भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान होने की सूचनी नहीं थी।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री