भोपाल
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का शिकंजा लगातार महादेव सट्टा एप के मुख्य आरोपियों पर कसता जा रहा है। अब एजेंसी ने महादेव सट्टा एप के मुख्य आपरेटर गिरीश तालरेजा को भोपाल से गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, ईडी की भोपाल इकाई ने एक कार्यक्रम के दौरान तालरेजा को दबोच लिया। तालरेजा को ईडी रायपुर की टीम को सौंपा जाएगा। इसके बाद उसे शनिवार को रायपुर में कोर्ट के सामने में पेश किया जा सकता है।
ईडी ने तालरेजा की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की
हालांकि, प्रवर्तन निदेशालय ने गिरीश तालरेजा की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। इसी मामले में ईडी ने 15 दिन पहले भिलाई से 25 साल के नीतीश दीवान को गिरफ्तार किया था। नीतीश सट्टा एप प्रमोटर के लिए काम करता था। दरअसल, नीतीश की निशानदेही होने पर ही तालरेजा को गिरफ्तार किया गया है।
कई बड़े शहरों में ईडी की छापेमारी
ईडी ने इस मामले में दो दिन पहले रायपुर, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और गुरुग्राम में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की थी। इसके बाद शुक्रवार-शनिवार की रात भोपाल के अलावा रायपुर, कोरबा, बिलासपुर, सूरजपुर, प्रतापपुर और पत्थलगांव में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की गई थी।
एजेंसी को भोपाल निवासी रतनलाल जैन की तलाश
वहीं, अब एजेंसी को भोपाल निवासी रतनलाल जैन की भी तलाश है, जैन अभी फरार चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, तलरेजा और जैन के ट्रांजेक्शन के आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू