वाराणसी
झुनझुनवाला समूह के वाराणसी, दिल्ली, कोलकाता और रोहतास स्थित दर्जन भर ठिकानों पर ईडी के छापे जारी है। बैंक लोन घोटाले के मामले में जेवीएल एग्रो लिमिटेड के अधिष्ठाता दीनानाथ झुनझुनवाला के यहां प्रवर्तन निदेशालय का छापा पड़ा है। नाटी इमली समेत सारनाथ, सिंधौरा रोड पर आवास और जौनपुर, बिहार में फैक्ट्रियों पर कार्रवाई चल रही है। सुबह 6 बजे सभी जगहों पर एकसाथ टीम पहुंची। केवल नाटी इमली स्थित आवास पर 15 से अधिक अधिकारियों की टीम मौजूद है। नाटी इमली आवास पर अधिकारी बैंक लोन से जुड़ी फाइलों और कंपनी की संपत्तियों को खंगाल रहे हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा समेत अन्य बैंकों से जेवीएल एग्रो लिमिटेड ने 200 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण लिया था जिसको लौटाया नहीं गया। करीब पांच साल से बैंकों की ओर से कंपनी पर विभागीय कार्रवाई की जा रही है। कंपनी के खातों को भी सीज किया गया था और कुर्की की गई थी।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान