इंदौर .
कांग्रेस नेता पंकज संघवी के बड़े भाई सुरेंद्र संघवी उर्फ टीनू के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी जांच के लिए पहुंचे हैं। गुरुवार सुबह से कार्रवाई शुरू हुई। सूत्रों के अनुसार, कनाड़िया रोड स्थित संघवी के घर पर भोपाल और दिल्ली ईडी टीम के अधिकारी जांच में जुटे हैं। संघवी जमीन के कारोबार से जुड़े हैं।
माना जा रहा है जमीन के कारोबार में मनी लांड्रिंग के सबूत मिलने के बाद ईडी इस जांच में शामिल हुआ है और सबूत इकट्टे करने संघवी के घर पहुंचा है। सुरेंद्र संघवी के भाई पंकज संघवी कांग्रेस से जुड़े हैं। इंदौर से वे कांग्रेस के टिकट पर सांसद और महापौर का चुनाव भी लड़ चुके हैं। शहर में तमाम कालोनियां सुरेंद्र संघवी द्वारा काटी गई हैं।
भूमाफिया निशाने पर
सूत्रों के अनुसार ईडी की ताजा कार्रवाई जमीन के काले कारोबार से जुड़ी बताई जा रही है। ईडी की टीमें शहर के कुछ अन्य जमीन कारोबारियों के ठिकाने पर भी पहुंची है। इसमें दीपक जैन मद्दा और मनीष शाहरा का नाम भी सामने आ रहा है। इनमें से कुछ लोगों के नाम प्रशासन की भूमाफियाओं की सूची में भी शामिल रहे हैं। माना जा रहा है कि जमीन के खेल में काले धन की लिंक और मनी लांड्रिंग के सबूत मिलने पर ईडी ने कार्रवाई शुरू की है।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन