राजनांदगांव
कस्टम मिलिंग की प्रोत्साहन राशि में घोटाले को लेकर ईडी ने राइस मिलर्स टिल्लू अग्रवाल के राजनांदगांव स्थित अनुपम नगर स्थित आवास पर छापा मारा है। टिल्लू अग्रवाल राइस मिल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रहे हैं और उनकी मिल छुरिया में है। बताया जाता है कि आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय के 6 अधिकारियों के दल ने उनके घर पर दस्तक दी। जहां उनके घर में टीम जांच कर रही है। एक सप्ताह के भीतर ईडी की यह दूसरी रेड है।
बताया जाता है कि कस्टम मिलिंग की प्रोत्साहन राशि के एवज में मिलर्स से प्रति क्विंटल 20 रुपये की वसूली का जो गोलमाल उजागर हुआ था उसमें टिल्लू अग्रवाल की भी संलिप्तता पाई गई है। बताना जरूरी होगा कि इसके पहले जिला राईस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के डोंगरगढ़ स्थित निवास पर ईडी ने आठ और नौ जून को छापेमारी की थी और दस्तावेजों की जांच की गई थी। उनके घर से दस्तावेजों की बड़ी खेप जब्त कर ईडी लेकर निकली थी । हालांकि जांच में क्या मिला इसकी जानकारी प्रवर्तन निदेशालय ने आधिकारिक तौर पर नहीं दी है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय