भोपाल
भाजपा ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए संभाग वार बनाए गए प्रभारियों के प्रभार के संभाग बदल दिए हैं। इसके बाद अब इन संभागों में लोकसभा वार नए सिरे से बैठकों का दौर शुरू होने वाला है। इसके चलते अब सभी प्रभारी फिर से अपने प्रभार वाले क्षेत्रों का दौरा करेंगे और अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगे। इस रिपोर्ट को वे अगली बैठक में संगठन को सौंपेंगे। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि अगली बैठक कब होना है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि 15 फरवरी से पहले क्लस्टर प्रभारियों की बैठक होगी।
केंद्रीय संगठन ने प्रदेश को सात क्लस्टर में बांटा था। जिसमें जो जिस क्षेत्र का नेता था, उन्हें उनके ही क्षेत्र के संभाग में आने वाले लोकसभा क्षेत्र का क्लस्टर प्रभारी बनाया गया था। क्लस्टर प्रभारियों की प्रदेश में हुई पहली बैठक के तत्काल बाद सभी के प्रभार बदल दिए गए। अब सभी अपने नए प्रभार वाले संभागों की बैठक लेंगे। इस सभी को आने वाले कुछ दिनों में अपने-अपने प्रभार वाले संभाग की बैठक लेना होगी और रिपोर्ट तैयार कर अगली बैठक में संगठन को सौंपना होगी। इसके बाद पार्टी इनकी रिपोर्ट अनुसार भी अपनी आगे की रणनीति बनाएगी।
अब कौन कहा का प्रभारी
नरोत्तम मिश्रा अब सागर संभाग की सागर, टीकमगढ़, दमोह और खजुराहो सीट के क्लस्टर प्रभारी हो गए हैं। वहीं प्रहलाद पटेल रीवा, जगदीश देवड़ा इंदौर, विश्वास सांरग उज्जैन, राजेंद्र शुक्ल भोपाल-नर्मदापुरम, कैलाश विजयवर्गीय जबलपुर और भूपेंद्र सिंह ग्वालियर-चंबल संभाग के लोकसभा क्षेत्रों के क्लस्टर प्रभारी हो गए हैं।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू