भोपाल
उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री से आज मनोज मीक के नेतृत्व में क्रेडाई के एक बड़े प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की, जिसमें भोपाल में सर्किल रेट में असमय और अत्यधिक वृद्धि के कारण उत्पन्न जनहित के मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई। क्रेडाई ने इस वृद्धि से होने वाले दुष्प्रभावों को तथ्यों सहित मंत्री जी के समक्ष रखा और तीन वर्षों के लॉक-इन तथा अन्य उपबंधों को समाप्त करने की अपनी मांग को दृढ़ता से प्रस्तुत किया।
माननीय मंत्री जी ने क्रेडाई की चिंताओं को समझते हुए सहमति व्यक्त की और वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्रेडाई सहित सभी प्रमुख जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पहले समाधान निकाला जाए, उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाए। उपमुख्यमंत्री जी ने यह भी कहा कि हर वर्ष इस मुद्दे के स्थायी समाधान के लिए एक ठोस नीति बनाना आवश्यक है।
इस पूरी प्रक्रिया में क्रेडाई को भोपाल के सांसद एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी उल्लेखनीय समर्थन प्राप्त हुआ, जो इस विषय में स्थायी समाधान के लिए सकारात्मक संकेत है। यह क्रेडाई की सक्रिय लोकव्यापी पहल और डेवलपर संस्था के सक्षम नेतृत्व का परिणाम है, जिसके चलते सरकार सकारात्मक और राहत भरे समाधान की ओर आगे बढ़ी है।
क्रेडाई अध्यक्ष का वक्तव्य :
“भोपाल में सर्किल रेट में असमय और अत्यधिक वृद्धि के कारण आम जनता और उद्योगों पर जो दबाव बना है, उसके समाधान के लिए क्रेडाई ने एक सक्रिय जनहितकारी पहल के तहत आज उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री से मुलाकात की। माननीय मंत्री जी ने हमारे मुद्दों को गंभीरता से लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्रेडाई और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर एक ठोस समाधान निकाला जाए। हम अपने तीन वर्षों के लॉक-इन, सर्किल रेट कम करने और उपबंध समाप्त करने की मांग पर दृढ़ हैं और हमें विश्वास है कि इस दिशा में सकारात्मक और स्थायी समाधान निकलेगा। भोपाल के सांसद एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों का समर्थन हमारे लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। क्रेडाई भोपाल के विकास और जनहित की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता को आगे भी इसी प्रकार से बनाए रखेगी।”

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू