भोपाल.
विद्युत वितरण कंपनियों द्वारा कंपनी में कार्यरत कार्मिकों को सातवें वेतनमान में 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने के आदेश जारी कर दिए गये हैं। जारी आदेश के अनुसार सातवें वेतनमान में कार्मिकों को वर्तमान में मूल वेतन पर 01 जनवरी 2024 से 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय होगा। उन्हें कुल 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।
गौरतलब है कि कंपनी द्वारा नियमित कार्मिकों को 01 जुलाई 2023 से सातवें वेतनमान में 4 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए कुल 46 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा था, जिसमें 01 जनवरी 2024 से 4 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए अब कुल 50 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान कंपनी के नियमित कार्मिकों को किया जाएगा।
महंगाई भत्ते में हुई वृद्धि का लाभ 1 अक्टूबर 2024 (भुगतान माह नवंबर 2024) से किया जाएगा वहीं 01 जनवरी 2024 से 30 सितंबर 2024 तक की एरियर राशि का भुगतान चार सामान किस्तों में किया जाएगा।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान