रीवा
मध्यप्रदेश संकल्प योजना के तहत शिक्षण संस्थाओं में रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के मार्गदर्शन में शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय रीवा में एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया गया। इसमें 469 आवेदकों ने पंजीयन कराया। मेले में शामिल 10 निजी कंपनियों ने इनमें से 177 युवाओं का चयन किया है। इस संबंध में उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले जीएमसीसी इंडिया लिमि. महसाणा फाटा अहमदनगर महाराष्ट्र में 8, बोनटन टेक्नोमेक फर्नीचर प्रा. लि. इंदौर में 15, द ई पाई डाट काम (हावेल्स सोलर प्लांट) रीवा में 44, ग्रोफास्ट एग्रोटेक प्रा. लि. रीवा में 6, स्वतंत्र माइक्रोफिन प्रा. लि. भोपाल में 23, प्रगतिशील बायोटेक रीवा में 13, प्रगतिशील एग्रोटेक रीवा में 37, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस में 25 भारतीय जीवन बीमा निगम रीवा में 5 तथा एसआईएस लिमिटेड (इंडिया) सिंगरौली में एक युवा का चयन किया गया है। रोजगार मेले के सफल आयोजन में विज्ञान महाविद्यालय, जिला रोजगार कार्यालय तथा आईटीआई रीवा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने समन्वय से प्रयास किया।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू