जबलपुर
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने समाज में इंजीनियरों की भूमिका के बारे में बोलते हुए कहा कि इंजीनियरों के पास ज्ञान है, क्षमता है। वे समाज के हर वर्ग के लिए अपना योगदान देते हैं। इंजीनियर हमारे देश के विकास की रीढ़ हैं। मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढ़ता राज्य है, जिसमें इंजीनियरों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने आज इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) लोकल सेंटर, जबलपुर में तीन दिवसीय 38वीं भारतीय इंजीनियरिंग कांग्रेस का उद्घाटन किया।
"रिइमेजिनिंग टुमॉरो: "शेपिंग द फ्यूचर थ्रू डिसरप्टिव एंड इंटरडिसिप्लिनरी टेक्नोलॉजीस" थीम पर आयोजित भारतीय इंजीनियरिंग कांग्रेस में उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि मध्यप्रदेश में पहली बार इतना बड़ा आयोजन हो रहा है। इंजीनियरिंग कांग्रेस में प्रस्तुत रिसर्च पेपर्स का अध्ययन कर इनके शासन के लाभ हेतु उपयोग की व्यवस्था की जायेगी।
सेमिनार में "आईईआई 38th कांग्रेस" पुस्तक का विमोचन किया गया। इस दौरान इंजीनियरिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को प्रशस्ति पत्र व शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। उद्घाटन समारोह में भारत सरकार के पूर्व सचिव यूपी सिंह, आईईआई के पदाधिकारी सहित इंजीनियर्स़, विशेषज्ञ व उद्योगपति भी उपस्थित थे।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन