हरदा
हरदा में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। इससे आसपास के 50 से ज्यादा घरों में आग लग गई। कुछ लोगों की मौत की सूचना भी आ रही है। जान बचाने के लिए लोग घरों से बाहर भागते नजर आए।जिसकी वजह से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही हैं. इस फैक्ट्री में काम करने वाले कई लोगों के दबे होने की आशंका है.
जानकारी के मुताबिक, हरदा के बैरागढ़ में पटाखा फैक्ट्री में ये विस्फोट हुआ है. कई लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है, जिनका रेस्क्यू करने के लिए SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है और उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस भी पहुंच चुकी हैं.
सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर रवाना कर दिया गया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। इस हादसे में कई लोगों के जख्मी होने की आशंका है। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है।
पुलिस ने मार्ग पर की बैरिकेडिंग
दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। घटनास्थल के आसपास पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने फिलहाल फैक्ट्री की ओर जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग कर आम लोगों की आवाजाही रोक दी है।
मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों की कोशिश है कि किसी भी तरह के आग पर काबू पाया जाए, उसके बाद ही लोगों का रेस्क्यू हो पाएगा. आग की लपटों पर काबू पाने में देरी इसलिए हो रही है क्योंकि वहां पटाखे रखे हुए हैं, जिसकी वजह से आग लगातार भड़क रही है.
प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं. हालांकि इस फैक्ट्री के अंदर कितने लोग हैं, इसकी कोई जानकारी नहीं है. उनका कहना है कि पहली प्राथमिकता फैक्ट्री में आग से किसी भी तरह काबू पाना है.

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू