October 22, 2026

9 से 17 अप्रैल तक डोंगरगढ़ स्टेशन में रहेगा एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव

बिलासपुर

प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल भी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा मॉ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ स्टेशन पर चैत्र नवरात्रि के दौरान एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव दिया जा रहा है। इन ट्रेनों को 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक दो-दो मिनट के लिए डोंगरगढ़ में स्टॉपेज दिया जाएगा। जिन ट्रेनों के ठहराव की सुविधा दी गई है उनमें बिलासपुर-भगत की कोठी, बिलासपुर- बीकानेर, बिलासपुर-चेन्नई, बिलासपुर-पुणे तथा रायपुर-सिकंदराबाद ट्रेन शामिल हैं। यह सभी ट्रेन वापसी के दौरान भी रोकी जाएगी।

इसके अलावा तीन मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का अस्थायी रूप से फिर से परिचालन किया जाएगा। इनमें 8 से 17 अप्रैल तक रायपुर- डोंगरगढ़ मेमू स्पेशल पैसेंजर और डोंगरगढ़- रायपुर मेमू स्पेशल पैसेंजर शामिल हैं। 9 अप्रैल से 18 अप्रैल तक गोंदिया डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल को चलाया जाएगा। इसके अतिरिक्त गोंदिया दुर्ग गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल को रायपुर तक विस्तार दिया गया है।

You may have missed