खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु किसान पंजीयन की तिथि में वृद्धि
अब 14 अक्टूबर तक किसान कर सकेंगे पंजीयन
उमरिया
डिप्टी कलेक्टर ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार, एवं बाजरा उपार्जन करने के लिये पंजीयन की अवधि दिनांक 4 अक्टूबर 2024 तक निर्धारित की गई थी, जिसे शासन के निर्देशानुसार 14 अक्टूबर 2024 तक बढ़ा दिया गया है।
खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान पंजीयन से शेष रहे धान उत्पादक एवं समर्थन मूल्य पर धान विक्रय के इच्छुक किसानों के धान पंजीयन का कार्य 14 अक्टूबर 2024 तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान