भोपाल
जल जीवन मिशन केन्द्र सरकार की एक अति महत्वपूर्ण योजना है, जिसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई थी। योजना का मुख्य उद्देश्य देश के सभी दूर-सुदूर ग्रामों में प्रत्येक घर में नल से शुध्द पेय जल की आपूर्ति करना है। जिसे केन्द्र एवं प्रदेश सरकार मिलकर मूर्त रूप दे रही है।
जल जीवन मिशन के अंतर्गत सिवनी जिले में भी विकासखंडवार एकल एवं समूह नल-जल योजनाएं संचालित हैं। जनपद पंचायत घंसौर के 15 ग्रामों में ''झुरकी ग्रामीण समूह जलप्रदाय योजना'' से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। सभी 15 ग्राम भौगोलिक स्थिति अनुसार अत्यंत ऊँची-नीची पहाड़ी के बीच में बसे हुए हैं जिनमें अधिकांश ग्राम आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। नर्मदा नदी के जल का शोधन कर हर-घर तक शुध्द पेय जल पहुँचाया जा रहा है।
झुरकी ग्रामीण समूह जलप्रदाय योजना के बेहतर संचालन में ग्राम की स्वसहायता समूह की महिलाओं "जल सखी" का भी महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है। जल सखियों ने घर-घर जाकर जल की उपयोगिता एवं शुद्धता के बारे में जानकारी देकर प्रत्येक घर से जलकर जमा करने का कार्य किया जा रहा है। योजना के बेहतर संचालन एवं आवश्यक संसाधनों की समय-समय पर उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिये "जल सखी" ग्रामीणों से समय पर जलकर का भुगतान करने एवं योजना के संचालन में सहयोग प्रदान करने की अपील कर रही हैं। "जल सखी" जल निगम के अधिकारी व कर्मचारियों से निरंतर सम्पर्क में रहती हैं। "जल सखी" द्वारा ग्राम जल एवं स्वच्छता तदर्थ समिति के साथ जलकर जमा किये जाने के लिये अनुबंध सम्पादित कर जलकर जमा करने की कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू