भोपाल
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के निर्देश पर राजभवन में पदस्थ रहे सहायक ग्रेड-1 श्री बसंत कुमार तिवारी को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई। राजभवन के सांदीपनि सभागार में आयोजित समारोह में श्री तिवारी को उनके अंतिम स्वत्वों के भुगतान का आदेश प्रदान करने के साथ शॉल-श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
राज्यपाल के अपर सचिव श्री उमाशंकर भार्गव ने सेवानिवृत श्री तिवारी की दीर्घकालिक सेवाओं का स्मरण करते हुए उनकी कार्यप्रणाली एवं व्यवहार की सराहना की। उन्होंने कहा कि 40 वर्षों की सुदीर्घ सेवाकाल के बाद श्री तिवारी अपने अनुभवों और कार्य क्षमताओं से परिवार और समाज को लाभान्वित करते रहें। श्री तिवारी ने राजभवन के अधिकारियों के सहयोग के प्रति आभार जताया। राजभवन के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी श्री तिवारी के सेवा संस्मरण सुनायें।
नियंत्रक हाऊस होल्ड श्रीमती शिल्पी दिवाकर ने आभार ज्ञापित किया। संचालन लाइब्रेरियन श्री अमित दीक्षित ने किया।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू