उज्जैन
उज्जैन में किसान की फावड़ा मारकर हत्या पड़ोसी ने की थी। उसका प्लान अपने रिश्तेदार को आरोपी बनाने का था। ये रिश्तेदार मर्डर केस में पैरोल पर जेल से बाहर आया हुआ है। इससे उस पर आरोप नहीं लगेंगे और वह सेफ रहेगा। लेकिन, पुलिस उस तक पहुंच गई। रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि किशनसिंह राजपूत निवासी ग्राम बालेदा लक्खा की 19 मार्च को अज्ञात बदमाश ने हत्या कर दी थी। उसकी लाश खेत से बरामद कर आरोपी की तलाश शुरू की गई जिसमें पुलिस ने घटना दिनांक पर खेत के आसपास लोगों की उपस्थिति की जानकारी निकाली। संदिग्धों से थाने में पूछताछ भी की गई जिसमें पुलिस को पता चला कि पड़ोसी किसान गोविंद सिंह राजपूत ने अपनी मां के नाम की जमीन का अनुबंध किशनसिंह से साढ़े चार लाख रुपये उधार लेकर किया है और वह घटना की रात मृतक के खेत के आसपास ही रात के समय मौजूद था।
बयान बदले, पुलिस को गुमराह किया फिर जुर्म कबूला
पुलिस ने बताया कि गोविंद सिंह से घटना के संबंध में लगातार पूछताछ की गई लेकिन वह बार बार अपने बयान बदल रहा था। अपराध छिपाने के लिये दूसरे लोगों को फंसा रहा था जबकि प्रासंगिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उससे पूछताछ की तो गोविंद सिंह ने कबूला कि किशन सिंह द्वारा उसके परिवार की आर्थिक मदद की थी किंतु किशन सिंह ने हमारी 9 बीघा जमीन हमसे कम भाव में खरीद ली थी तथा जनवरी माह में मेरी ढाई बीघा जमीन का अनुबंध कराकर मुझे अधिक ब्याज पर साढ़े चार लाख रुपये उधार दिये थे और वही रुपये वापस लेने के लिये किशन सिंह दबाव बनाना रहा था। इसी कारण घटना दिनांक को खेत पर सोये किशनसिंह की लोहे के फावड़े से हत्या कर दी।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू