किसान ओरिजनल की जगह डुप्लीकेट खाद खरीदने को मजबूर
अन्नदाता के खेत ताव पर सरकार खाद की पूर्ति नही कर पा रही
बमीठा
राजनगर तहसील में अन्नदाताओं किसानों को वेयर हाउस, सोसायटियों से खाद नहीं मिल रहा व्यापारियों द्वारा डुप्लीकेट खाद की बिक्री जोरो पर की जा रही है अन्नदाताओं के खेत ताव पर है लेकिन सरकार उन्हें खाद उपलब्ध कराने में अक्षम है किसान मजबूर हो कर डुप्लीकेट के खाद ख़रीने को मजबूर हैं व्यापारी किसान की मजबूरी का भरपूर फायदा उठा रहे हैं राजनगर क्षेत्र में किसानों को एन पी के 123206 डुप्लीकेट खाद बेचा जा रहा है किसानों ने इस खाद को खेत मे डाल कर बोनी कर दी 5-,6के बाद फसल उग आई लेकिन खाद अभी तक नहीं घुली यह खाद घुलनशील नहीं है डुप्लीकेट खाद से किसानों की मेहनत पर पानी व्यापारी फेर रहे हैं 7सात सौ की बारी 15 सौ रुपये में बेच कर मुनाफा कमा रहे हैं क्षेत्र में खाद की किल्लत ज्यादा ही है डुप्लीकेट खाद बेकवाने में व्यापारी नीचे से ऊपर तक के अधिकारियों को संभाल कर धंधा करते हैं सभी को नजराना भेट किया जाता है
कहावत चरितार्थ है जब काजल नही होता तो लुगर अंजा जाता है वर्तमान में अन्नदाता किसानों की स्थिति ऐसी ही है अब देखना है क्या डुप्लीकेट खाद बेचने वाले व्यापारियों पर कोई कार्यवाही होनी या अन्नदाता किसान ठगते रहेंगे
शुभांशु शुक्ला खजुराहो*।।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू