October 19, 2026

3 साल की बच्ची की पिता ने गला दबाकर कर दी हत्या

सागर

रात में पति-पत्नी के बीच सो रही 3 साल की बच्ची गर्मी के कारण जब जोर-जोर से रोने लगी तो उसके पिता ने गला दबाकर उसे हमेशा के लिए सुला दिया। पत्नी को किसी को नहीं बताने की धमकी देते हुए मासूम का गुपचुप अंतिम संस्कार भी कर दिया।

3 साल की थी मासूम बच्ची
यह मामला सागर जिले के बहेरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चनाटौरिया का है। चनाटौरिया निवासी 24 वर्षीय आरती ने पुलिस ने बताया कि 24-25 मई की रात वह अपनी 3 साल की बच्ची लक्ष्मी और पति घनश्याम के साथ अपने घर में सोई हुई थी। गर्मी के कारण बच्ची लक्ष्मी रात में रो रही थी।

नशे की हालत में था घनश्याम
शराब के नशे में सो रहा घनश्याम बच्ची के रोने पर नाराज हो गया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। आरती का इस बात को लेकर अपने पति से विवाद भी हुआ लेकिन उसे पति ने धमकाकर चुप करा दिया। सुबह पति-पत्नी ने बगैर किसी को बताए अपने स्वजन और पड़ोसियों के साथ बच्ची के शव को जमीन में गाड़ कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

इसके बाद पत्नी आरती ने यह बात अपने पड़ोसी बसंत दांगी को बताई। तब मामला पुलिस तक पहुंचा। एसडीएम विजय डेहरिया को भी सूचना दी गई। एसडीएम के समक्ष पुलिस ने बच्ची के शव को बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आरोपित घनश्याम घटना के बाद से ही फरार है।

 

You may have missed