सतना
मध्य प्रदेश के सतना में प्रदेश सरकार की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में वह जलेबी बनाती दिखाई दे रही हैं. उन्होंने जलेबी बनाने के बाद वहां पर मौजूद लोगों का मुंह भी मीठा कराया. बताया जा रहा है कि बागरी शुक्रवार को सिंहपुर मंडल के मेढ़कानी के दौरे पर पहुंचीं थी.
जलेबी का स्वाद चखाया
दीपावली के अवसर पर क्षेत्र भ्रमण पर पहुंची राज्यमंत्री अचानक एक मिठाई की दुकान जा पहुंचीं. हलवाई जलेबियां तल रहा था. तभी उन्होंने जलेबी बनाने वाला कपड़ा पकड़ लिया और इसके बाद जलेबी बनाने लगीं. जलेबी तलने के बाद उन्होंने अपनी बनाई जलेबी एक महिला और हलवाई को भी चखाई. इसके अलावा कई कार्यकर्ता भी राज्यमंत्री की बनाई गई जलेबी का स्वाद चखा.
जिस मेढ़कानी गांव में राज्यमंत्री बागरी ने जलेबियां तली वह रैगांव विधानसभा का हिस्सा है. प्रतिमा बागरी यहीं से विधानसभा चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बनीं और राज्यमंत्री के पद तक पहुंचीं.
कुछ दिन पहले सीएम ने बनाई थी चाय
राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने जलेबी बना कर सुर्खियां बटोरी जबकि इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सतना जिले के दो दिनी प्रवास के दौरान चाय बनाते हुए दिखाई दिए थे.चित्रकूट के परिक्रमा मार्ग पर उन्होंने एक महिला दुकानदार के आग्रह पर चाय बनाई थी. सीएम मोहन यादव का यह अंदाज खूब वायरल हुआ था.वहीं अब प्रतिमा बागरी भी चर्चा के केंद्र में हैं.

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू