इंदौर
मध्य प्रदेश के इंदौर में कोल इंडिया इंदौर मैराथन 2024' की थीम पर आयोजित हुई मैराथन एआईएम की दसवीं मैराथन थी। यह मैराथन सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए आयोजित की गई थी।आज इस मैराथन में फिल्म अभिनेता सोनू सूद इंदौर की सड़कों पर दौड़ लगाते नजर आए। इस मौके पर सोनू सूद ने कहा कि 'इंदौर से बहुत पुराना नाता है। यहां की गलियों में बचपन बीता है।
सोनू सूद ने कहा कि स्वच्छता में तो इंदौर नंबर वन है ही अब फिटनेस में भी नंबर वन बनने की तैयारी है'। मैराथन में सोनू के साथ बड़ी संख्या में भीड़ थी। अलग-अलग कैटेगरी में हुई दौड़ में शहर के राजवाड़ा और नेहरू स्टेडियम पर बड़ी संख्या में मैराथन में लोग शामिल होने के लिए पहुंचे थे। मैराथन में शामिल होने के लिए युवा, बुजुर्ग और फैमिली के साथ बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इसके बाद सेहत के प्रति लोगों को जागरुक किया गया। सोनू सूद ने भी लोगों के बीच डॉस किया।
फुल मस्ती में लोग नाचते-झूमते रहे। मैराथन की शुरूआत अलग-अलग जगहों से हुई। जो सुबह से शुरू होकर दोपहर में नेहरू स्टेडियम में समाप्त हुई। आपको बता दें कि मैराथनमें शामिल होने के लिए फिल्म अभिनेता सोनू सूद एक दिन पहले ही इंदौर पहुंच गए थे।

More Stories
भीषण अग्निकांड: भ्रस्टाचार की बलि चढ़ते लोग, क्या कभी प्रशासन लेगा सबक
एम्स भोपाल के आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन सप्ताहीय योग गतिविधियों का शुभारंभ किया
अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया को सौंपा ज्ञापन