कवर्धा
लोहारीडीह गांव में रविवार को एक ही परिवार के 5 सदस्यों को जिंदा जलाने की घटना में पुलिस ने 160 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की धरपकड़ के लिये पुलिस पुलिस बल को आसपास के क्षेत्रों के लिए रवाना कर दिया।
उल्लेखनीय है कि, लोहारीडीह गांव में एक युवक की लाश फंदे पर लटकी मिली। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव के ही एक युवक को हत्या का आरोपी मानकर उसके घर को आग के हवाले कर दिया। आगजनी के बाद घर से एक लाश भी बरामद की गई है। इस मामले में पुलिस ने रेंगाखार थाने में 160 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पांच मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से लोगों में आक्रोश है। जिले के आला अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव में तैनात हैं।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय