रतलाम
मध्य प्रदेश में एक ट्रेन में भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, रतलाम मंडल के जैकोट स्टेशन पर ट्रेन नंबर 09350 (दाहोद आनंद) के एक डिब्बे में आग लग गई। राहत की बात यह है कि पैसेंजर बोगी तक आग की लपटें नहीं पहुंच सकी। दमकल की गाड़ियों की मदद से आग को कंट्रोल कर लिया गया है। आग लगते ही मेमू ट्रेन में बैठे पैसेंजरों में अफरा-तफरी मच गई।
आग और भीषण धुआं देखकर पैसेंजर समेत अन्य लोग घबरा गए। स्टेशन पर मौजूद लोग, रेलवे स्टाफ ने सभी पैसेंजरों को सुरक्षित ट्रेन से उतारा। मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रेन में आग लगने की घटना शुक्रवार की दोपहर करीब 11.45 बजे की है। मेमू दाहोद से चलकर 12 बजे जैकोट स्टेशन पहुंचती है। मेमू गाड़ी दाहोद से चलकर आनंद की तरफ जा रही थी जो कि 3.33 बजे आनंद पहुंचती है। पैसेंजर गाड़ी मेमू में आग लगने की खबर मिलते ही जिम्मेदार रतलाम मंडल के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। कोई जनहानि की जानकारी नहीं है।
वेस्टर्न रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी संख्या 09350 दाहोद आनंद मेमू स्पेशल ट्रेन का जैकोट आगमन के पश्चात लगभग 11.45 बजे गार्ड ने कंपार्टमेंट के नीचे धुआं देखा। देखते ही प्रभावित कोच के समस्त यात्रियों को उतार कर अगले कोच में शिफ्ट कर दिया गया और कंट्रोल को सूचित किया। लगभग 12.30 बजे फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और 12.45 बजे तक आग को बुझा दिया गया। इस घटना से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। ट्रेन का जैकोट स्टेशन से 13.14 बजे प्रस्थान हो गया है। इस घटना के अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू