ग्वालियर
ग्वालियर के बारा गांव में प्लास्टिक फैक्ट्री के गोदाम में आग लग गई, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग लगते ही इलाके में अफरातफरी का वातावरण निर्मित हो गया था। नगर निगम ग्वालियर के अग्निशमन अधिकारी अतिबल सिंह यादव ने बताया कि सुबह हमें सूचना मिली की यहां एक गोदाम में आग लग गई है। हमने पानी की 4 गाड़ी एक साथ भेज दी थी। एक बार आग बुझा दी गई थी। नीचे कुछ आग रह गई थी उसमें दोबारा आग लग गई थी। जिसके बाद 3 और गाड़ियां भेजी गई। यादव के अनुसार शीघ्र ही आग पर काबू पा लिया जाएगा। यहां पटाखे और तेल के ड्रम रखे थे। गोदाम अवैध रूप से संचालित है और सरकारी जमीन पर थी, इस पर कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान