कोरबा
कोरबा-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस में आग लग गई. एसी कोच में लगी आग पर बड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने काबू पाया. घटना की जानकारी होने के बाद हड़बड़ाए यात्रियों के परिजन हाल-चाल जानने फोन करते रहे.
कोरबा स्टेशन मास्टर एसके विश्वास ने जानकारी दी कि विशाखापट्टनम में आगजनिक की घटना घटी है. यात्री ट्रेन शनिवार की शाम 4.10 में कोरबा से विशाखापट्टनम के लिए रवाना हुई है, जहां सुबह 6.10 पहुंची. ट्रेन को साफ-सफाई के लिए पिट लाइन पर ले जाते समय एसी के दो कोच में अचानक आग लग गई.
इस घटना के बाद हड़कंप मच गया और किसी तरह दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया. विशाखापट्टनम में ट्रेन में आग लगने की सूचना के बाद कोरबा से विशाखापट्टनम के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों के परिजनों में हड़कंप मच गया और उन्होंने फोन कर उनसे हाल-चाल जानने की कोशिश की.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय