ग्वालियर
ग्वालियर (Gwalior Fire) शहर में एक फंक्शन के दौरान दो मैरिज गार्डन में भीषण आग लग गई. इस आग की चपेट में करीबन 300 लोग आ गए. हालांकि इन लोगों को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ. जानकारी के मुताबिक, एसी में विस्फोट होने की वजह से यह आग भड़की थी, जिसके बाद यह आग बढ़ती चली गई और आखिरी में दो मैरिज गार्डन (Marriage Garden) को अपने चपेट में ले लिया. आग बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां (Fire trucks) मौके पर पहुंची.
8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
ग्वालियर के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित मैरिज गार्डन में भीषण आग लग गई. आग की शुरुआत झांसी रोड स्थित संगम वाटिका से हुई. गरअसल, संगम वाटिका में हल्दी और मेंहदी का कार्यक्रम चल रहा था तभी अचानक आग भड़क उठी. जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग पूरे मैरिज गार्डन को अपने चपेट में ले लिया. आसपास भगदड़ मच गई. आग इतनी भयानक थी कि इसे बुझाने के लिए ग्वालियर के अलावा आसपास के जिलों से फायर ब्रिगेड को भी मंगवाना पड़ा. वहीं आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है.
आस-पास के जिलों से मंगाना पड़ा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
आग इतनी भयावह थी कि दूर दूर तक आग की लपटें और धुआं दिखाई दे रहा था. वहीं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका. रात एक बजे तक फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियों ने आसपास की दीवारों को तोड़कर पानी फेंका, लेकिन आग तब तक रंग महल गार्डन को भी अपनी चपेट में ले चुकी थी.
करोड़ों रुपये का हुआ नुकसान
घटना की सूचना मिलने पर पहले कलेक्टर रुचिका चौहान, एसपी धर्मवीर यादव, नगर निगम कमिश्नर हर्ष सिंह मौके पर पहुंचे. थोड़ी देर बाद आईजी अरविंद सक्सेना भी पहुंच गए. कहा जा रहा है कि आग एसी का कम्प्रेशर फटने से लगी थी. हालांकि खुशकिस्मती ये रही कि इस अग्निकांड में किसी जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन नुकसान करोड़ों रुपये का हुआ है.

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू