October 19, 2026

मनोज बाजपेयी स्टारर भैया जी का फर्स्ट लुक जारी

मुंबई

‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ के निर्माता एक और रोमांचक फिल्म भैया जी के साथ वापस आ रहे हैं। आज, मेकर्स ने देसी सुपरस्टार मनोज बाजपेयी का पहला लुक जारी किया। टीजर में मनोज बाजपेयी वाकई काफी उग्र और दुनिया को हारने के लिए तैयार दिखाई दे रहे हैं फिल्म का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है। 

मनोज बाजपेयी, भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और एसएसओ प्रोडक्शंस ने ऑरेगा स्टूडियोज के सहयोग से इस फिल्म को प्रेजेंट किया है और इसे प्रोड्यूस किया है विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, समीक्षा ओसवाल, शैल ओसवाल, शबाना रजा बाजपेयी और विक्रम खाखर ने। भैया जी 24 मई 2024 को दुनिया भर में रिलीज के लिए तैयार है।

You may have missed