हैदराबाद
तेलंगाना के आदिलाबाद जिले में सड़क दुर्घटना में तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा सोमवार रात करीब 11.40 बजे गुडीहाथनूर मंडल में उस दौरान हुआ था जब तेज रफ्तार ‘पिकअप ट्रक' बाएं ओर मुड़ते समय सीमेंट के खंभे से टकरा कर पलट गया था।
हैदराबाद में एक समारोह में शामिल होने के बाद परिवार के सभी सदस्य ‘पिकअप ट्रक' से आदिलाबाद लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस घटना की प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि वाहन कथित तौर पर तेज रफ्तार से चल रहा था और चालक को गाड़ी चलाते समय झपकी आ गई थी। उन्होंने कहा कि मामले में जांच की जा रही है।

More Stories
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री
‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘48 स्पीड पोस्ट’ तथा ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ सेवाओं का शुभारंभ
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”