भोपाल
मध्य प्रदेश से दो अप्रैल 2024 को राज्य सभा की पांच सीटें रिक्त हो जाएंगी, वहीं छत्तीसगढ़ से एक सीट खाली होगी। इनके लिए चुनाव 27 फरवरी को कराया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने इन सीटों को भरने के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। आठ फरवरी से नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। 15 फरवरी तक नामांकन स्वीकार किए जाएंगे। नाम 20 फरवरी तक वापस लिए जा सकेंगे। आवश्यकता होने पर मतदान सुबह नौ से चार बजे तक कराया जाएगा। पांच बजे से मतगणना होगी और फिर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
राज्य सभा निर्वाचन की अधिसूचना आठ फरवरी को जारी होगी। 16 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। मतदान मतपत्र के माध्यम से कराया जाएगा। विधानसभा के सभी 230 सदस्य मतदान प्रक्रिया में भाग लेंगे। इसके लिए मतदाता सूची रिटर्निंग आफिसर द्वारा तैयार की जाएगी, जो विधानसभा के प्रमुख सचिव होंगे।सहायक रिटर्निंग आफिसर भी विधानसभा सचिवालय के अधिकारी होंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारी भी चुनाव प्रक्रिया के दौरान पूरे समय उपस्थित रहेंगे। मतदान की व्यवस्था विधानसभा के समिति कक्ष में होगा।
भाजपा को फिर मिलेंगी चार सीटें
मध्य प्रदेश से रिक्त होने वाली पांच सीटों में से चार भाजपा और एक कांग्रेस के पास है। 230 सदस्यीय विधानसभा में दलीय स्थिति के अनुसार चार सीटें फिर भाजपा को मिलनी तय है। पार्टी के 163 विधायक हैं। एक सदस्य के निर्वाचन के लिए 39 मतों की आवश्यकता होगी। इस हिसाब से देखा जाए तो फिर भाजपा के चार सदस्य चुनकर आएंगे। वहीं, कांग्रेस एक सदस्य निर्वाचित कराने की स्थिति है। पार्टी के विधायक की संख्या 66 है, जबकि एक सदस्य भारत आदिवासी पार्टी से है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू