शहडोल
आज दिनांक 10.05.24 को डीसी सागर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन शहडोल द्वारा ग्राम सिलपुर के मृतक हैप्पी प्रजापति के शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना देने थाना कोतमा आये थे, उसी दौरान आरक्षक 219 मुमताज अहमद मोटर सायकल होण्ड़ा जिसका नंबर सीजी 15-डीएफ-4158 में बिना हेल्मेट लगाये चलाते पाये जाने से रोककर पूछताछ की गई तथा उसके गाड़ी के कागजात चेक किया गया जो बीमा एवं ड्रायविंग लायसेंस नही पाये जाने से मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 129/194(डी), 3/ 146/196 के तहत कुल राशि 2300/- रूपये जुर्माना किया गया तथा सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन शहडोल द्वारा सख्त चेतावनी दी गई कि बिना हेल्मेट या बिना लायसेंस आदि के पाये जाने पर सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के विरुद्ध इसी प्रकार कार्यवाही की जावेगी ।

More Stories
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू
अशोकनगर बायपास परियोजना में करोड़ों के भूमि घोटाले की आशंका! एलायमेंट बदलने, गरीबों की पट्टे की जमीनों की बिक्री और भूमाफियाओं की कथित खरीद-फरोख्त पर उठे गंभीर सवाल
167वें आयकर दिवस पर राष्ट्र निर्माण में करदाताओं की भूमिका का संदेश, उत्कृष्ट खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का हुआ सम्मान